Headlines

पशुओं की दवा में नशीले टेबलेट मिलाकर घोल बनाया:200 रुपए प्रति शीशी नशेड़ियों को बेचा, कैथल में पकड़ा शातिर नशा तस्कर




कैथल में चौकी भागल पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशीली गोलियों में पशुओं की दवा मिलाकर नशे का घोल तैयार करता था और बाद में नशेड़ियों को 200 रुपए प्रति शीशी बेच देता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-11 गुहला निवासी जसविंद्र के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां, नशीला घोल व छोटी शीशियां बरामद की गई हैं। डीएसपी ने खुलासा किया मामले को लेकर डीएसपी बीर भान ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि चौकी भागल पुलिस टीम अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान भागल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जसविंद्र निवासी वार्ड नंबर-11 गुहला प्रतिबंधित नशीली गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में मिलाकर नशीला घोल तैयार करता है। उसे छोटी-छोटी प्लास्टिक की शीशियों में भरकर नशा करने वाले व्यक्तियों को बेचता है। तलाशी में नशा मिला वह इस समय गांव भागल से बलबेहड़ा रोड की ओर तैयार किया गया नशीला घोल बेचने जा रहा है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी का गठन करके रजबाहा पुल भागल-बलबेहड़ा रोड के पास से संदिग्ध जसविंद्र को काबू कर लिया। डीएसपी सुशील प्रकाश ले समक्ष की गई जांच व तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक हरे रंग की पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें 17 खाली प्लास्टिक की छोटी शीशियां व एक प्लास्टिक की बोतल में रखा 581 ग्राम नशीला घोल मिला। इसके अलावा आरोपी की जेब से बुप्रेनोरफिन नामक 10 टेबलेट बरामद हुई। नियमानुसार जांच दौरान ड्रग कण्ट्रोल ऑफिसर द्वारा इन टेबलेट को प्रतिबंधित बताया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी जसविंद्र ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में मिलाकर नशीला घोल तैयार करता है और इस घोल को छोटी-छोटी शीशियों में भरकर नशा करने वाले लोगों को लगभग 200 रुपए प्रति शीशी के हिसाब से बेचता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *