Headlines

पश्चिम चंपारण में बाढ़ पीड़ितों से मिले पप्पू यादव:राहत सामग्री बांटी; बोले- PM इस्तीफा दें, CEC ज्ञानेश कुमार को फांसी हो




पश्चिम चंपारण में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से चंपारण तटबंध टूटा। इससे नौतन-बैरिया प्रखंड के मंगलपुर दियारा, फूललिया खाड समेत कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। लोगों को आवागमन, भोजन व सामान की दिक्कत है। सांसद पप्पू यादव रविवार को राहत सामग्री लेकर पहुंचे। उन्होंने नौतन के मंगलपुर काला व फुलिया खाड का जायजा लिया। पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर समस्याएं सुनीं, राहत बांटी। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि देश में जो हालात बने हैं, उसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए, और सीईसी ज्ञानेश कुमार को फांसी होनी चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, तटबंध टूटने से पानी गांवों में फैल गया। कई जगह सड़क संपर्क बंद है, लोग नाव से आ-जा रहे हैं, रोजमर्रा की चीजें मिलने में भी असर है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य चला रहा है। प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है, जरूरी सामान भी मिल रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से राहत कार्य तेज करने की उम्मीद में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *