Headlines

पश्चिम-बगाल की महिला के पास मिला 7.11 करोड़ का सोना:DRI वाराणसी ने डीडीयू जंक्शन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल से पकड़ा, बांग्लादेश से आया था सोना




वाराणसी की डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटिलिजेंस (DRI) ने लखनऊ कार्यालय की सटीक सूचना पर डीडीयू जंक्शन से एक महिला को 7.11 करोड़ के सोने के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार की शाम पकड़ी गयी महिला को शुक्रवार की देर शाम कार्रवाई और पूछताछ के बाद DRI ने उसे वाराणसी कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम कृष्ण कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। DRI के अधिकारियों ने महिला के पास मिले सोने की जांच कराई तो उसकी शुद्धता विशेषज्ञों ने 99.5 प्रतिशत बताई। यह सोना बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लाया गया। उसके बाद कुछ बिहार से महिला ने ट्रेन पकड़ी। एसी-2 से यह सोना दिल्ली ले जाया जा रहा था। पकड़ी गयी महिला मधु शर्मा, हुगली पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उसके पास सोने की 42 बार और 20 कट पीस मिले हैं। लखनऊ से मिला था इनपुट DRI के अधिकारियों ने बताया – लखनऊ के कार्यालय से इनपुट मिला था कि बांग्लादेश के रास्ते तस्करी करके लाया गया सोना डीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा है। इसपर गुरुवार की शाम सटीक सूचना पर ब्रह्मपुत्र मेल पर DRI की टीम संबंधित अधिकारियों के साथ पहुंची थी। प्लेटफार्म नंबर 7 पर शाम 5 बकर 30 मिनट पर यह ट्रेन आकर रुकी। जिसके बाद एसी-2 कोच के सामने संदिग्ध महिला को रोक लिया। तलाशी में निकली 42 गोल्ड बार DRI अधिकारियों के अनुसार – महिला ने पूछताछ में अपना नाम मधु शर्मा (44) निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया की सोना बांग्लादेश से आया है। जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। महिला कर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 42 गोल्ड बार और 20 कट पीस मिले। जो उसने कमरबंद में काले कपड़े और अखबार में छुपाकर रखे हुए थे। पूछताछ के बाद कोर्ट में किया गया पेश DRI ने उससे पूछताछ के बाद वाराणसी ले आयी। यहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शुक्रवार की दोपहर महिला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम कृष्ण कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गोल्ड टेस्टिंग में 99.5 प्रतिशत असली बताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *