Headlines

'पहले हग किए, फिर चेस्ट पर टच करने लगे':जमुई की स्टूडेंट बोली- डायरेक्टर हॉस्टल की लड़कियों से रेप करता है; छात्राओं-कर्मचारियों से पूछताछ होगी




“डायरेक्टर एक नंबर का खत्म इंसान है। हॉस्टल में लड़कियों के साथ रेप करता है। हमको चेस्ट पर टच किया है। ट्यूज्डे को टच किया था। इसी विद्यालय में जब हम अकेले थे, तो हमें ऑफिस में बुलाया।” जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में पढ़ने वाली छात्रा ने डायरेक्टर पर यह आरोप लगाए हैं। दरअसल रविवार को स्कूल की कुछ छात्राओं ने हॉस्टल की गतिविधियों को लेकर अपने परिजनों को जानकारी दी, इसके बाद दोपहर में परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निदेशक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हॉस्टल के अन्य कर्मचारी और छात्राओं से भी पूछताछ की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। हॉस्टल में हंगामे से जुड़ी तस्वीरें… अब पढ़िए, छात्रा ने क्या-क्या आरोप लगाए हम एक लड़के से बात करते थे, तो हमको समझाने के लिए अपने ऑफिस बुलाए। मुझे पहले हग किए, फिर चेस्ट पर टच करने लगे। मुझे बताने लगे कि कैसे सेक्स होता है, कैसे प्रेग्नेंट होता है, सब बताने लगे।सब टच करके बताए कि इसको निप्पल कहते हैं, इसको ब्रेस्ट कहते हैं। हम उनकी बेटी के समान हैं। कोई इतनी बड़ी लड़की को गले लगाता है क्या? परिजन बोले- बच्ची से मिलने तक नहीं दिया गया परिजन ने कहा, “हमें जब घटना की जानकारी मिली तो हम तुरंत स्कूल पहुंचे। वहां पहुंचकर हमने डायरेक्टर आशीष सिंह से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमसे मिलने से मना कर दिया। हमारी बच्ची से भी तुरंत मिलने नहीं दिया गया। हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया गया था। हम काफी देर तक बाहर रहे और अपनी बच्ची से मिलने की मांग करते रहे। हंगामा होने के बाद हमें छात्रा से मिलने दिया गया। इसके बाद उसने हमें ऑफिस में अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया।” परिजनों के मुताबिक, “हमारी बच्ची ने बताया कि वह एक लड़के से बात करती थी। इसी बात को लेकर उसे अनुशासन समझाने के लिए डायरेक्टर ने अपने ऑफिस में बुलाया था। ॉबच्ची ने बताया कि ऑफिस में पहले उसे हग किया गया और फिर उसके चेस्ट पर टच किया गया। इसके बाद उसे सेक्स और प्रेग्नेंसी के बारे में बताया गया। बच्ची ने हमें यह भी बताया कि डायरेक्टर ने टच करके शरीर के अलग-अलग हिस्सों के बारे में बताया।” परिजनों ने कहा कि “हम अपनी बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे थे। हमें वहां जो कुछ पता चला, उसके बाद हमने डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हमने पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दी है।” छात्रा ने कहा- मुझे समझाने के नाम पर ऑफिस बुलाया छात्रा ने अपने बयान में कहा, “डायरेक्टर एक नंबर का खत्म इंसान है। हॉस्टल में लड़कियों के साथ रेप करता है। हमको चेस्ट पर टच किया है। ट्यूज्डे को टच किया था। इसी विद्यालय में जब हम अकेले थे, तो हमें ऑफिस में बुलाया। हम एक लड़के से बात करते थे, तो हमको समझाने के लिए अपने ऑफिस बुलाए। मुझे पहले हग किए, फिर चेस्ट पर टच करने लगे। मुझे बताने लगे कि कैसे सेक्स होता है, कैसे प्रेग्नेंट होता है, सब बताने लगे। सब टच करके बताए कि इसको निप्पल कहते हैं, इसको ब्रेस्ट कहते हैं। हम उनकी बेटी के समान हैं। इतनी बड़ी लड़की को कोई गले लगाएगा?” एक और छात्रा ने भी व्यवहार पर सवाल उठाए मामले में एक और छात्रा ने भी निदेशक के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं। उसने आरोप लगाया कि कई छात्राओं के साथ निदेशक का व्यवहार गलत रहा है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। एसडीपीओ बोलीं- हर बिंदु की जांच की जा रही जमुई की एसडीपीओ दीप्ति मोनाली ने कहा, “यह मामला संवेदनशील है और पुलिस को इसकी जानकारी है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर हर एक बिंदु की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े हॉस्टल के कर्मचारियों और छात्राओं से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी।” आरोपी डायरेक्टर बोले- आरोप पूरी तरह गलत हैं पुलिस हिरासत में लिए गए स्कूल डायरेक्टर आशीष सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत हैं। स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए बच्चों को समझाया जाता है। कुछ लोगों की ओर से स्कूल की छवि खराब करने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। मैंने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया है।” पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच रविवार को परिजनों के स्कूल पहुंचने और हंगामे की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस डायरेक्टर को पूछताछ के लिए टाउन थाना ले गई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस छात्रा, हॉस्टल के अन्य कर्मचारियों और दूसरी छात्राओं से भी पूछताछ करेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *