![]()
रोहतक की DLF कॉलोनी में आधी रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर पूर्व सांसद शादीलाल बत्रा के रिटायर्ड IAS जीजा डॉ. देशराज धींगड़ा को पीट दिया गया। रिटायर्ड आईएएस धींगड़ा का आरोप है कि गेट के सामने खड़ी कार हटाने को कहने पर आर्य नगर थाने के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नरेश के बेटे ने उनसे गाली-गलौच की और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। घटना में उनकी उंगली और कोहनी में चोट आई। मामले की शिकायत उन्होंने आर्य नगर थाना में ही की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… रात 12:30 बजे घर पहुंचे, गेट के सामने खड़ी थी कार डॉ. देशराज धींगड़ा ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे वह दिल्ली से लौटे थे। घर पहुंचने पर मेन गेट के सामने फॉक्सवैगन कार खड़ी मिली। उन्होंने अपने ड्राइवर को कार हटवाने के लिए सामने रहने वाले सब-इंस्पेक्टर नरेश के घर भेजा। ड्राइवर ने घंटी बजाई तो वहां से युवक जैरिक बाहर आया और उससे बहस करने लगा। ड्राइवर से बहस के बाद खुद पहुंचे मौके पर आरोप है कि जैरिक ड्राइवर के साथ गाली-गलौच करते हुए कार के पास पहुंच गया। डॉ. धींगड़ा ने जब उसे गेट के सामने से गाड़ी हटाने को कहा तो उसने उनके साथ भी गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। धक्का लगने से सड़क पर गिरे, उंगली से निकला खून डॉ. धींगड़ा के मुताबिक, जैरिक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। गिरने से उनकी एक उंगली से खून निकलने लगा और कोहनी में चोट आई। इसके बाद आरोपी गाड़ी हटाकर अपने घर चला गया। रात 1:50 बजे पहुंची पुलिस, मौके पर दी शिकायत घटना के बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। करीब 1:50 बजे पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। डॉ. धींगड़ा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी और बाद में आर्य नगर थाने को भी घटना की जानकारी दी। सिविल अस्पताल में MLR, तीन जगह चोट के निशान पुलिस के पहुंचने के बाद डॉ. धींगड़ा को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चोटों की जांच के बाद उनकी MLR काटी गई। उनके शरीर पर तीन जगह चोट के निशान बताए गए हैं। मेडिकल के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। आरोपी पूर्व सब-इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा जिस युवक पर मारपीट का आरोप है, वह आर्य नगर थाने के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नरेश का बेटा बताया जा रहा है। डॉ. धींगड़ा और आरोपी का घर आमने-सामने है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती विवाद घर के गेट के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुआ। पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा के जीजा हैं डॉ. धींगड़ा डॉ. देशराज धींगड़ा कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा के जीजा हैं। उनकी कोठी से करीब दो घर की दूरी पर हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का मकान भी है। शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी से पूछताछ की तैयारी आर्य नगर थाने के ASI विनोद ने बताया कि डॉ. देशराज धींगड़ा की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
Source link
हरियाणा- पूर्व सांसद के जीजा की पिटाई:रिटायर्ड IAS बोले- गाड़ी हटाने को कहा तो सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने मारा, धक्का देकर गालियां दी
