Headlines

पानीपत में रंजिश के चलते व्यक्ति की हत्या:15 लाख रुपए को लेकर चल रही थी रंजिश, घर से 50 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव




पानीपत के सेक्टर-12 में वीरवार अलसुबह 50 वर्षीय अशोक कुमार की हत्या का मामला सामने आया। उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अशोक का करीब 15 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि, हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घर से कुछ दूरी पर मिला शव
परिजनों के मुताबिक अशोक कुमार बुधवार रात घर पर था। वीरवार अलसुबह उसका शव मकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। शव देखते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि अशोक की हत्या घर के अंदर या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को बाहर लाकर झाड़ियों में फेंका गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 15 लाख के लेन-देन को लेकर चल रही थी रंजिश
पत्नी मंजू ने पुलिस को बताया कि अशोक का 15 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस अब लेन-देन से जुड़े विवाद और अशोक के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अशोक को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और रात के समय उसके घर के आसपास कौन-कौन आया था। पुलिस की टीमें संभावित आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही हत्या के पीछे लेन-देन के विवाद के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *