Headlines

पानीपत- रेप केस से बचने को शादी रचाकर छोड़ा:पत्नी बोली-पहले खुद जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए, फिर दोस्ते से बनाने को बोलता; नहर में धक्का दिया




पानीपत में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती ने युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, मामले को पुलिस तक पहुंचने के बाद शादी का वादा कर समझौता कराया गया। कोर्ट में लिव-इन के कागजात बनवाने के बाद 9 मार्च 2026 को मंदिर में शादी करा दी गई। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और 13 जुलाई की रात पति ने असंध रोड की नहर में धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। पीड़िता का आरोप है कि सितंबर में आरोपी के दोस्त ने एक्टिवा से उसे टक्कर मार दी। अब पीड़िता ने SP को शिकायत देकर पति, सास-ससुर और पति के दोस्तों समेत 6 लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो SP को सौंपी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2025 में उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई थी। थाने में समझौता, कोर्ट में लिव-इन और फिर मंदिर में रचाई शादी होटल में हुई घटना के बाद जब मामला चांदनीबाग थाने पहुंचा, तो आरोपी के परिजनों (माता-पिता, बुआ और चाची) ने शादी कराने का वादा करके पुलिस में समझौता करा दिया। 27 फरवरी को आरोपी पक्ष ने पीड़िता को पानीपत कोर्ट ले जाकर लिव-इन रिलेशनशिप के कागजात बनवाए। पीड़िता द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद आखिरकार 9 मार्च को परिजनों की मौजूदगी में एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। दहेज के लिए प्रताड़ना और असंध रोड नहर में धक्का देकर मारने की कोशिश शादी के कुछ ही दिनों बाद आरोपी के माता-पिता ताने देने लगे कि उन्हें कार और भारी दान-दहेज वाले रिश्ते मिल रहे थे। इसके बाद पीड़िता को एक किराए के मकान में शिफ्ट कर दिया गया। 13 जुलाई की रात करीब 11:50 बजे पति घुमाने के बहाने पीड़िता को असंध रोड स्थित नहर के पास ले गया और जान से मारने की नीयत से उसे जबरन नहर में धक्का दे दिया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद जब आरोपी उसे घर लाया तो परिजनों ने दोबारा मारपीट की और कहने लगे कि इसे कहीं दूर ले जाकर मार दो। जब पीड़िता ने रात 2:45 बजे 112 पर पुलिस को कॉल करने की कोशिश की, तो उसका फोन तोड़ दिया गया और उसे विराटनगर में एक कमरे में छोड़कर आरोपी भाग निकला। ब्लैकमेलिंग, लैब में मारपीट और एक्टिवा से मारी टक्कर पीड़िता ने जब मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी और एसपी कार्यालय में स्पीड पोस्ट से पत्र भेजा, तो आरोपी ने झूठा समझौता कर मामला उठाने का नाटक किया और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी बदलने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग पीड़िता का आरोप है कि वर्तमान जांच अधिकारी उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रही हैं और आरोपियों से मिली हुई हैं, जिसके कारण अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने एसपी पानीपत से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे किसी अन्य पुलिस अधिकारी को सौंपा जाए, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, आरोपी के मकान में उसके रहने का प्रबंध कराया जाए तथा उसकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस बोली- लड़की लालच में सब कर रही उधर, महिला थाना प्रभारी SI आशा ने बताया कि लड़की लालच में आकर ये सब कर रही है। पुलिस के पास लड़की के खिलाफ कुछ एविडेंस भी है। हालांकि, फिर भी इसकी शिकायत पर हम कोई कार्रवाई करने की ओर बढ़ें भी तो ये बुलावे पर थाने में भी नहीं आती है। लड़की का बैकग्राउंड शिकायत दे कर समझौता करने का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *