![]()
पाली में रविवार शाम दुर्गावाहिनी की ओर से शहर में पथ संचलन निकाला गया। इसमें दुर्गावाहिनी की बहनें कदम से कदम मिलाकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। करीब 45 मिनट में संचलन पूरा हुआ। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। लोढ़ा स्कूल से माली समाज बगेची तक निकला संचलन पथ संचलन लोढ़ा स्कूल से शुरू होकर सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, पानी दरवाजा, सत्यनारायण मार्ग और सिंघी कॉलोनी होते हुए रामदेव रोड स्थित माली समाज बगेची पहुंचकर संपन्न हुआ। नारीशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम और माता दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि वंदे मातरम् शिक्षण संस्थान की निदेशक मीनाक्षी चंपावत ने कहा कि नारीशक्ति को हर क्षेत्र में आगे रहकर अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देना चाहिए। प्रज्ञा महाला बोलीं- भारत की अखंडता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भारत हमारी मातृभूमि है। इसकी एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सनातन संस्कृति के मूल संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरे विश्व के कल्याण की भावना भारतीय संस्कृति की विशेषता है। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार माछर ने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। दुर्गावाहिनी और विहिप के कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका माली, पाली विभाग मातृशक्ति संयोजिका रेखा सोलंकी, पाली विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका संतोष वैष्णव, हेमा प्रजापत, हेमलता परिहार, परी सोलंकी, निकिता लखारा, प्रकाश कंवर, जीनल प्रजापत, गुनगुन सेन, प्रियंका पवार, चंचल सोनी, खुशबू सोनी, जया कुमावत, भावना सोनी, हेमा सोनी, साक्षी परिहार, प्रियंका, पूजा शर्मा और दीपिका राजपूत सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
पाली में दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन:प्रज्ञा महाला बोलीं- भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य
