Headlines

महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, 5 गिरफ्तार:सतना में लालच देकर चार साल से परेशान करने का आरोप; घर से धार्मिक सामग्री जब्त




सतना के धवारी में एक महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें एक दंपती, उनके दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। आरोप है कि यह परिवार चार साल से महिला को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था। टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि चांदमारी रोड निवासी आशा चौधरी के पति अकाली प्रसाद बीमार रहते हैं, जिससे परिवार आर्थिक परेशानी में था। चार साल पहले आशा की मुलाकात रामनरेश चौधरी, उसकी पत्नी द्रोपदी, बेटों सुखेन्द्र, सुवेन्द्र और बेटी खुशबू से हुई। ये सभी ईसाई धर्म अपना चुके थे। समस्याएं दूर होने का भरोसा दे रहे थे
आरोप है कि इस परिवार ने आशा को धर्म बदलने पर आर्थिक मदद व समस्याएं दूर होने का भरोसा दिया। कई बार पैसों का लालच देकर दबाव बनाया गया। आशा ने बाद में विहिप और बजरंग दल से संपर्क किया। रविवार को सूचना पर पुलिस ने मकान में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया। आशा के बयान पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ। धार्मिक सामग्री जब्त कर सभी को जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *