![]()
पाली शहर में इस्कॉन पाली की ओर से शनिवार को बापूनगर विस्तार अमरनाथ नगर स्थित केंद्र में राधाष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह माला जप और मंगल आरती से हुई। इस दौरान राधा-गोविंदजी, गौर-निताई और इस्कॉन केंद्र का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। शाम को मुख्य कार्यक्रम में कीर्तन के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद पंचतत्वों से राधा-गोविंद का अभिषेक किया गया। भक्तों ने अभिषेक का चरणामृत ग्रहण किया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें भक्तों ने विभिन्न प्रकार के 108 व्यंजन तैयार किए। इस्कॉन के कार्तिक कृष्ण प्रभु ने कथा-प्रवचन के माध्यम से राधारानी के प्राकट्य और राधा-कृष्ण के युगल स्वरूप की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि राधारानी भगवान श्रीकृष्ण की हलादिनी आनंद प्रदायिनी शक्ति हैं। उन्होंने हरिनाम संकीर्तन, महामंत्र जप और सेवा भाव के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें राधा-कृष्ण प्रेम, नाम जप और विग्रह सेवा का संदेश दिया गया। विशेष महाआरती के दौरान भक्त हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करते हुए आनंदित हुए।
Source link
पाली में राधाष्टमी महोत्सव मनाया:कथा-कीर्तन के साथ हुआ अभिषेक, छप्पन भोग अर्पित किए; विशेष श्रृंगार किया
