इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में आम छात्रों के रूप में जिन लोगों को मंच पर अपनी बात रखने का मौका दिया गया, उनमें कुछ कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े
.
भाजपा ने इसे छात्रों के नाम पर किया गया राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास युवाओं के मुद्दों पर बात करने के बजाय अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को छात्र के रूप में प्रस्तुत करने की जरूरत पड़ रही है।
पार्टी ने कहा कि कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे लोगों की पृष्ठभूमि सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि स्पष्ट हो सके कि वे वास्तव में छात्र हैं या किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी।
देखिए भाजपा ने जारी किए पोस्टर…

भाजपा ने अपने जारी पोस्टरों में तनय शर्मा को एनएसयूआई का पूर्व प्रवक्ता बताया है।

भाजपा ने राधा मालवीय को युवा कांग्रेस का महासचिव बताया है।

भाजपा ने रंजीत को राष्ट्रीय कोर टीम मेंबर बताया है।
उमंग सिंघार से मांगा जवाब
भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से इस मामले में जवाब मांगते हुए कहा कि यदि कार्यक्रम में गलत तरीके से लोगों को छात्रों के रूप में प्रस्तुत किया गया है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
भाजपा ने कांग्रेस पर पहले भी छात्रों और युवाओं से जुड़े मामलों में तथ्यों को लेकर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया।
साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा वर्ग के बीच भाजपा और एबीवीपी को समर्थन मिल रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय।
विजयवर्गीय बोले- प्रचार का प्रयास है
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को युवाओं पर भरोसा होता तो छात्रों के बीच अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत नहीं पड़ती। छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को आगे करना राजनीतिक प्रबंधन और प्रचार का प्रयास है। प्रदेश अध्यक्ष ने राजनीतिक प्रबंधन बताया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस को युवाओं पर वास्तविक विश्वास होता तो छात्रों की आड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच पर खड़ा नहीं करती। युवाओं का विश्वास राष्ट्रवाद के साथ है, जबकि कांग्रेस छात्रों के नाम पर राजनीतिक प्रबंधन कर रही है।

डॉ.मोहन यादव।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी किया पलटवार
राहुल के सवालों पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने ‘झूठ की गूंज’ का कार्यक्रम किया। बिना तैयारी के उन्होंने कुछ बच्चों और युवा मित्रों से संवाद किया। ऐसा लगा कि कांग्रेस के लोगों ने अपने एजेंडे के आधार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने की दृष्टि से यह कार्यक्रम आयोजित किया।

कांग्रेस ने कहा- राहुल गांधी के साथ हैं युवा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि लाखों की संख्या में छात्रों ने आकर यह बता दिया है कि आज का युवा राहुल गांधी के साथ है। वह उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कि इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए। इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय और दिल्ली में नरेंद्र मोदी से झूठा कोई नहीं है। बीजेपी के बंटाढ़ार तो करना पड़ेगा है, भाजपा धर्म-जाति का भेदभाव फैलाकर भारत को तोड़ना चाहते हैं। ———————–
ये खबर भी पढ़ें…
राहुल बोले- सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा

राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ को संबोधित किया। कार्यक्रम के 5वें एडिशन में उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर करीब 60 मिनट बात की। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे। छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है।पूरी खबर पढ़ें
