Headlines

पिंजौर की शिव शक्ति कॉलोनी में घरों-मंदिर में घुसा पानी:नालों की सफाई नहीं होने से समस्या उत्पन्न; एक्टिवा सवार का मोबाइल बहा




पंचकूला जिले के पिंजौर की शिव शक्ति कॉलोनी में बरसात के बाद जलभराव हो गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। कॉलोनी की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। बरसाती पानी कई घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी के प्राचीन मंदिर में भी पानी घुस गया। इससे वहां अव्यवस्था फैल गई। इसी दौरान एक व्यक्ति एक्टिवा पर जा रहा था। पानी में उसका मोबाइल फोन गिरकर बह गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल फोन नहीं मिल सका। लोग बोले- नालों की सफाई नहीं होती लोगों का कहना है कि बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नालों की नियमित सफाई नहीं होती। इस कारण जलभराव की समस्या बढ़ रही है। नालों में गंदगी और कचरा जमा होने से पानी नहीं निकल पाता। बरसात के दौरान पानी सड़कों और घरों में भर जाता है। प्रशासन और नगर परिषद से मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले और समय-समय पर नालों की सफाई करवाई जाए। इससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही बरसात के दौरान होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *