Headlines

पीयू में छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान:यूआईएलएस के 5वें वर्ष के 22 वर्षीय छात्र शव मिला, सुसाइड नोट नहीं




पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के कमरे में यूआईएलएस के 22 वर्षीय छात्र चैतन्य सिंह का शव फंदे से लटका मिला। वह बीएएलएलबी पांचवें वर्ष का छात्र था। घटना के बाद कैंपस में शोक की लहर है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा सुबह से फोन नहीं उठा रहा था प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चैतन्य के परिजन रविवार सुबह से उसे लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन उसने किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके साथी छात्र रात करीब 8 बजे उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो चैतन्य पंखे से चादर के फंदे पर लटका मिला। सुरक्षा गार्ड और छात्रों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और एंबुलेंस से पीजीआई इमरजेंसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। CFSL टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब पौने 11 बजे सीएफएसएल टीम को भी हॉस्टल बुलाया गया। टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन और कमरे में मौजूद सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और चैटिंग की जांच कर रही है, ताकि छात्र की आखिरी बातचीत और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। चुनावी गतिविधियों में सक्रिय था चैतन्य चैतन्य छात्र राजनीति और चुनावी गतिविधियों में भी सक्रिय बताया जा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आशीष बिनोई और हॉस्टल वार्डन डॉ. नवीन कुमार के अनुसार, चैतन्य मिलनसार, सक्रिय और होनहार छात्र था। करीब दो महीने पहले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में भी उसने सक्रिय योगदान दिया था। छात्रों और शिक्षकों के मुताबिक, चैतन्य सामान्य नजर आता था और उसके व्यवहार से ऐसा नहीं लगता था कि वह किसी परेशानी में है। इसी वजह से उसके इस कदम से साथी छात्र और शिक्षक स्तब्ध हैं। पोस्टमार्टम के बाद आगे की जांच घटना की जानकारी मिलने पर पीयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. वाईपी वर्मा और चीफ ऑफ यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल आत्महत्या की वजह जानने के लिए मोबाइल, कॉल डिटेल, चैट और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *