Headlines

पुलिस ने कांगड़ा में 6 लोगों को पकड़ा, चिट्टा बरामद:शाहपुर और योल में नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई, वांछित तस्कर भी गिरफ्तार




कांगड़ा जिला पुलिस ने नशे के काले कारोबार और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शाहपुर और योल क्षेत्रों में नाकेबंदी के दौरान एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चिट्टा (हेरॉइन) बरामद किया है। इसके अलावा, बैजनाथ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक मोस्ट वांटेड नशा तस्कर को भी दबोचने में कामयाबी हासिल की है। योल पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी में घूम रहे थे 3 तस्कर पुलिस चौकी योल की टीम को पहली बड़ी सफलता ग्राम पंचायत जदरंगल के पास ईको ब्रिज के समीप मिली। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टैक्सी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए; कार से 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा (25 वर्ष), निवासी पड्डर अंकज कुमार (36 वर्ष), निवासी जदरंगल, धर्मशाला अभिषेक कुमार (30 वर्ष), निवासी बंदला, पालमपुर के रूप में हुई है। पंजाब की महिला और यूपी का युवक बाइक पर ला रहे थे चिट्टा सीआईए कांगड़ा और शाहपुर पुलिस की टीम शनि देव मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका। तलाशी में उनके पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उनकी पहचान विनोद कुमार (24 वर्ष), निवासी सुजानपुर, उत्तर प्रदेश, सुनीता उर्फ वीरी (45 वर्ष), निवासी दसूआ, होशियारपुर (पंजाब) के रूप मे हुई है। उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। बैजनाथ का वांछित तस्कर साहिल भी चढ़ा हत्थे नशे के इन ताजा मामलों के अलावा, बैजनाथ पुलिस को भी एक बड़ी कामयाबी मिली है। बैजनाथ थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित (मोस्ट वांटेड) आरोपी साहिल (निवासी लडभड़ोल) को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। चंद घंटों में ढूंढ निकाली चोरी की बाइक नशे के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आलमपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए थुरल नौन क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को महज चंद घंटों के भीतर ढूंढ निकाला। पुलिस ने बाइक को तहसील कार्यालय के बाहर से लावारिस हालत में बरामद कर, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके असली मालिक को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *