![]()
पूर्णिया में विमेंस चैलेंजर्स लीग का आयोजन किया गया। इस लीग में देश भर से करीब 100 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें नेपाल से भी लगभग दर्जन भर खिलाड़ी शामिल थीं। चैंपियनशिप के फाइनल में महाकाली ऐवेंजर्स ने विद्याविहार को 3 विकेट से हरा दिया। अंतिम ओवर तक चला रोमांचक मुकाबला डीएसए (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन) मैदान के खेले गए फाइनल मुकाबले का रोमांच अंतिम ओवर तक चला। जब 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाली ऐवेंजर्स को जीत के लिए 20वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या विहार वाइकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 101 रन बनाए और जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य महाकाली ऐवेंजर्स को दिया। विद्या विहार वाइकिंग्स की ओर से साधना यादव ने अर्धशतक लगाया। जबकि महाकाली की ओर से कप्तान प्रियांशी पांडेय, इशानी वर्मा, अपूर्वा लाकड़े और हेमाबती राय को 1-1 विकेट हासिल हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाली ऐवेंजर्स की शुरूआत सधी हुई रही और एक समय 10 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवा का 64 रन बना कर आसान जीत की ओर आगे बढ़ रही थी। उसके बाद विद्या विहार वाइकिंग्स की गेंदबाज़ों ने शिकंजा कसते हुए लगातार अंतराल पर विकेट लेना शुरू किया । अंत में 20वें ओवर तक मुकाबला गया और 3 विकेट से महाकाली ऐवेंजर्स ने जीत दर्ज की। महाकाली की ओर से इशानी वर्मा ने 34 रन बनाए, जबकि जबकि महाकाली की ओर से श्रद्धा को 2 विकेट तथा रेमी, अन्वेषा और हिरणमयी को 1-1 विकेट मिला। इशानी बनी वूमेन ऑफ द मैच, निर्जला को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाली महाकाली ऐवेंजर्स की इशानी वर्मा को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाली निर्जला राउत को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया। निर्जला को ट्रॉफी के साथ साथ एक स्कूटी भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज महाकाली ऐवेंजर्स की अपूर्वा लाकड़े चुनी गई, जिन्होंने कुल 12 विकेट टूर्नामेंट में हासिल किया । जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर महाकाली ऐवेंजर्स की सुधा कुजूर चुनी गई, जिन्होंने ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 171 रन बनाए। वहीं हवा में उड़ता हुए एक ज़बरदस्त कैच पकड़ने वाली इशानी वर्मा को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया गया । देश भर से 90 खिलाड़ी, नेपाल से दर्जन भर 7 दिनों तक चलने वाले पूर्णिया विमेंस चैलेंजर लीग में देश भर के अलग अलग हिस्सों से कुल 90 खिलाड़ी पहुंची थी। इनमें से दर्जन भर खिलाड़ी नेपाल से आई थी। नेपाल से आई खिलाड़ियों में हिरणमयी राय नेपाल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मैच आईसीसी टी 20 खेल चुकी हैं। उन्होंने युगांडा के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था । इन खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से बोर्ड प्लेयर्स भी पहुंची थी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने । जबकि बिहार की खिलाड़ियों को यह टूर्नामेंट खेलने की इजाज़त नहीं थी । 6 टीमों में बंटी सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमें पूर्णिया के अलग अलग फ्रेंचाइजी के तौर पर टीम बनकर उतरी । हर टीम में 15-15 खिलाड़ियों को बांटा गया। इनमें महाकाली ऐवेंजर्स और विद्या विहार वाइकिंग्स के अलावा, ब्रह्मोस बॉम्बर्स, आनंद ऐंजल्स, सेंको बर्ड्स और बिरला ओपन माइंड क्वींस की टीम ने शिरकत किया। राउंड रॉबिन लीग के बाद हुआ फाइनल टूर्नामेंट में कुल 6 टीम के बीच राउंड रॉबिन लीग मुकाबले खेले गए। सभी टीमें एक दूसरे से भिड़ी । कुल 15 लीग मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल पर रहीं 2 टीमें फाइनल में पहुंची। लीग राउंड में विद्या विहार वाइकिंग्स की टीम सभी 5 मुकाबले जीतकर 10 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर बनी। जबकि महाकाली ऐवेंजर्स ने 5 में से 4 मैच जीतकर 8 पॉइंट्स के साथ टेबल पर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं ब्रह्मोस बॉम्बर्स 3 मैच जीत कर 6 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। सैंको बर्ड्स ने 2 जीत दर्ज कर 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान प्राप्त किया। आनंद ऐंजल्स को सिर्फ जीत मिली और वो 2 पॉइंट्स के साथ टेबल पर पांचवां स्थान हासिल की। जबकि बिरला ओपन माइंड क्वींस ने एक भी मुकाबला नहीं जीता और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे छठे स्थान पर रही टेबल टॉपर रहने वाली विद्या विहार वाइकिंग्स और महाकाली ऐवेंजर्स ने फाइनल जगह बनाई। फ्लड लाइट्स में खेला गया मुकाबला पूर्णिया विमेंस चैलेंजर्स लीग का सबसे बड़ा आकर्षण नाइट मैच रहा। हर रोज 2 से 3 मुकाबले खेले गए। इनमें से कुछ मुकाबले सुबह 10 बजे से खेले गए। बाकी सभी दिन दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे से मैच हुए। शाम 7 बजे से खेले जाने वाले नाइट मैच के लिए पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से परमानेंट फ्लड लाइट्स लगाए गए। जिसकी रोशनी में मैच का आकर्षण बढ़ गया। इंटरनेशन मैच जैसा फील दर्शकों ने लिए।
Source link
पूर्णिया में महिला क्रिकेट लीग का आयोजन:महाकाली ऐवेंजर्स ने फाइनल में विद्या विहार को हराया; करीब 100 महिला खिलाडियों ने लिया हिस्सा
