Headlines

पूर्णिया में लापता महिला का शव नदी किनारे मिला:दो दिन से लापता थी महिला, पुलिस जांच में जुटी




पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता एक महिला का शव नदी किनारे मिला है। पांच टकिया टोला, गुंडा चौक के पास रविवार को यह शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मृतका की पहचान पांच टकिया टोला, गुलाबबाग निवासी गणपत ऋषि की 30 वर्षीय विवाहित बेटी रौशन देवी के रूप में हुई है। रौशन देवी की शादी कटिहार जिले के संझेली सनौली निवासी दिलीप ऋषि से हुई थी। मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उनकी बहन बीते दो दिनों से लापता थी। उन्होंने गुमशुदगी की जानकारी मुखिया को दी थी, लेकिन स्थानीय थाने को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। रविवार को घर के पास नदी किनारे ही बहन का शव मिला। जीएमसीएच टीओपी थाना प्रभारी कृत्यानंद पासवान ने बताया कि महिला कुछ दिनों से लापता थी। रविवार को दिन में परिजनों को उसका शव नदी किनारे मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *