स्कूल में शराब पीकर हंगामा करने वाले टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
.
वीडियो में हेडमास्टर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे। टीचरों ने जब इस बात का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि वीडियो बनाओ और जहां भेजना है भेज दो। जहां शिकायत करना है, कर लो। मैं भी जाऊंगा BEO, DEO और कलेक्टर तक जाऊंगा जो करना हो कर लो। ये मेरी गलती नहीं है।
मामला सामने आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए DEO ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है।
पहले देखिये तस्वीरें…

हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे।

हेडमास्टर ने टीचर से कहा- ये मैडम अच्छा नहीं पढ़ाती हैं।

हेडमास्टर ने नशे में कहा- मेरा वीडियो बनाओ, जहां भेजना है भेज दो।
नशे में महिला टीचर से मिसबिहेव किया
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर का महिला टीचर से विवाद है। आरोप है कि बच्चों के सामने हेडमास्टर ने टीचर का अपमान किया। वायरल वीडियो में नशे की हालत में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये मैडम अच्छा नहीं पढ़ाती है।
इसकी जानकारी गांव के जनप्रतिनिधियों को मिली तो वे स्कूल पहुंचे। उन्होंने हेडमास्टर को समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। उनकी हरकतों कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

हंगामा करने के बाद हेडमास्टर अपनी बाइक से वापस लौट गए।
DEO ने किया निलंबित
जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी हुई कि हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कवर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पामगढ़ BEO कार्यालय में अटैच किया गया है।

कलेक्टर ने किया निलंबित
वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अगर जांच में संबंधित व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियम के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिले के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों से शिक्षकों की हाजिरी, अनुशासन और उनके काम करने के तरीके पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

शिकायतों की जानकारी जुटाने के निर्देश
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि स्कूलों में अनुशासनहीनता या नशे से जुड़ी शिकायतें मिलने पर संबंधित शिक्षकों की जानकारी एकत्र कर एक सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा है कि शिकायतों की जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा, अब तक अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों में हुई विभागीय जांच और कार्रवाई की ताजा जानकारी भी मांगी गई है। कलेक्टर ने ऐसे मामलों की जानकारी भी देने को कहा है, जिनमें बड़ी सजा दी गई है।


……………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
क्लास-रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब, VIDEO: शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप; ग्रामीण बोले-मैन्यू के मुताबिक नहीं मिलता मिड-डे मील

क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शिक्षक पर शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने का आरोप है। इसके अलावा क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली है। हालांकि, शिक्षक शराब लेकर स्कूल आने की बात से इनकार कर रहा है …पढ़िए पूरी खबर
