Headlines

पूर्व-प्रधान के बेटे ने ‘I AM SORRY' लिखकर किया सुसाइड:दादा की पिस्टल से सिर में गोली मारी, कमरे में लहूलुहान पड़ा मिला शव




श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान युवरेंद्र सिंह ‘यूरी’ के बेटे जैसल सिंह बराड़(27) ने शनिवार शाम गांव 5-ओ स्थित अपने घर में खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जैसल के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर अंग्रेजी में ‘I AM SORRY’ लिखा हुआ था। श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया- जैसल ने अपने दादा सरदार बाघसिंह बराड़ की लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारी। जैसल अविवाहित था और उसने एलएलबी की पढ़ाई कर रखी थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। चाय देने कमरे में गया नौकर, बेड पर पड़ा मिला शव
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे घर का नौकर जैसल को चाय देने उसके कमरे में गया था। कमरे में पहुंचने पर उसने जैसल का शव बेड पर पड़ा देखा। देखते ही वह घबरा गया और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह और केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी बलवंत राम पुलिस टीम के साथ गांव 5-ओ पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और केसरीसिंहपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट और लाइसेंसी पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *