Headlines

BRICS Dinner Party at Bharat Mandapam

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में BRICS सदस्य देशों के नेताओं के लिए डिनर पार्टी को होस्ट किया।

मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता और मिलेट्स का पुलाव रखा गया है। मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी मिलेगी।

ब्रिक्स मेहमानों के अलावा मोदी सरकार में मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों व अन्य नेताओं को भी डिनर में इनवाइट किया गया।

इस डिनर में भारत और BRICS के अन्य सदस्य देशों के 100 से अधिक कलाकारों के समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मोदी-पुतिन के साथ डिनर के लिए पहुंचे; 2 तस्वीरें

पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ भारत मंडपम में आयोजित डिनर पार्टी में पहुंचे।

पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ भारत मंडपम में आयोजित डिनर पार्टी में पहुंचे।

पीएम मोदी भारत मंडपम में पुतिन के साथ एलीवेटर से उतरे।

पीएम मोदी भारत मंडपम में पुतिन के साथ एलीवेटर से उतरे।

मोदी के साथ मेहमानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा; 2 तस्वीरें

डिनर से पहले BRICS सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा।

डिनर से पहले BRICS सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा।

केरल के कथकली डांस की प्रस्तुति दी गई। कलाकार रंगीन वेशभूषा, भारी आभूषण और चेहरे पर विशेष मेकअप के साथ पौराणिक कथाओं के पात्रों को प्रस्तुत करते हैं। इसमें आंखों, चेहरे और हाथों के भाव-भंगिमाओं का खास महत्व होता है।

डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे बड़े आयोजनों में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना।

एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है।

कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा: टेरर फंडिंग रोकने पर जोर

रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *