Headlines

पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल के कोल्ड स्टोरेज में छापा:गोरखपुर में लाखों की GST चोरी के मामले में 12 सदस्यीय टीम ने कब्जे में लिए दस्तावेज




गोरखपुर के पिपराइच रोड स्थित पूर्व मंत्री जितेंद्र उर्फ पप्पू जायसवाल के विश्वनाथ कोल्ड स्टोरेज राज्यकर विभाग ने छापा मारा। कोल्ड स्टोरेज में रखी मूंगफली के कारोबार में टैक्स चोरी के संदेह पर राज्यकर विभाग की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की 12 सदस्यीय टीम ने बुधवार को कार्रवाई की है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू (एसआईबी) संजय कुमार और सहायक कमिश्नर उदित नारायण के नेतृत्व में शाम चार बजे पहुंची टीम देर रात तक मूंगफली से संबंधित अभिलेख, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल की। पिछले विधानसभा चुनाव में पिपराइच में भाजपा के समर्थन में उतरे थे। तभी से भाजपा में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। इस बार भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। लाखों रुपये की जीएसटी चोरी की सूचना मिली थी राज्यकर विभाग को मूंगफली के कारोबार में लाखों रुपये की जीएसटी चोरी की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर कई वाहनों से अधिकारी कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम ने ट्रकों से पहुंची मूंगफली के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों का मिलान किया। अधिकारियों का कहना है कि माल की आवाजाही, ई-वे बिल और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि कर देयता का सही आकलन किया जा सके। कार्रवाई के दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में मौजूद कर्मचारियों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। हालांकि जांच के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बुधवार शाम करीब चार बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। टीम के सदस्य कोल्ड स्टोरेज में मौजूद रहकर एक-एक दस्तावेज की जांच करते रहे। अधिकारी दस्तावेजों की जांच और रिकॉर्ड के सत्यापन में जुटे हुए हैं।ज्वाइंट कमिश्नर राज्यकर विभाग यूएन. सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी के इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है। अभी दस्तावेजों का सत्यापन जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी तरह की कर चोरी अथवा बकाया कर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *