Headlines

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:पावटा में पुतला फूंका, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की




पावटा में बुधवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों से करोड़ों परीक्षार्थियों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से युवाओं का भरोसा कमजोर हो रहा है और यह उनके भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा पूरे मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की भी मांग उठाई गई। प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा का उठाया मुद्दा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद धरना-प्रदर्शन में पीसीसी सचिव जगदीश मीणा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गोयल, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव यादव, जिला उपाध्यक्ष मेहरसिंह धनकड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *