Headlines

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में खाली सीटों पर सीधा प्रवेश:8 सितंबर से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, मेरिट के आधार पर बनेगी लिस्ट




दौलतपुरा और इंद्रगढ़ की पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग की खाली सीटों पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। यह प्रवेश संस्थान स्तर पर होंगे।
प्रिंसिपल तरुण सिंह ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 8 से 14 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। द्वितीय वर्ष (पार्श्व) में प्रवेश के लिए भी यही तिथियां (8 से 14 सितंबर) निर्धारित हैं। इसमें 2 वर्षीय आईटीआई या 12वीं (विज्ञान-गणित) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान में सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और रिन्यूएबल एनर्जी जैसी शाखाएं संचालित हैं। मेरिट के आधार पर बनेगी लिस्ट
प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा किए जाएंगे। उसी दिन दोपहर 1 बजे प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मेरिट के अनुसार व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *