![]()
नगर निगम चुनावों में दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। 11 सितंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। ढोल-नगाड़ों की थाप, गूंजते लाउडस्पीकर, विशाल रैलियों और पदयात्राओं के जरिए प्रत्याशी मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गज नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों के कई रंग भी देखने को मिल रहे हैं। कहीं प्रत्याशी रोटियां बेलते नजर आ रहे हैं तो कहीं महिलाओं के साथ सब्जी काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वार्ड-3 में वोटिंग का बहिष्कार इधर, बुधवार को वार्ड नंबर तीन में एक गली में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। यहां रोजडी एरिया की कुछ गलियां आती है। लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में सड़क नहीं है। इसी के चलते लोगों ने विरोध का बहिष्कार किया है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी के नेता ड़रे हुए हैं। इसलिए सीएम को रोड शो करने आना पड रहा है। वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि बोर्ड बीजेपी का बनेगा।
Source link
प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत:वोट मांगने पहुंची उम्मीदवार ने बनाई रोटी; वार्ड-3 के लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार
