Headlines

प्रयागराज में श्रीकृष्ण चेतना संस्थान का स्थापना दिवस मना:वक्ताओं ने सामाजिक सद्भाव और युवाओं में अच्छे संस्कार विकसित करने पर दिया जोर




प्रयागराज के फाफामऊ स्थित श्रीकृष्णपुरम में अखिल भारतीय श्रीकृष्ण चेतना संस्थान का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और उच्च संस्कारों को आज के दौर की बड़ी जरूरत बताया। समारोह की अध्यक्षता इंजीनियर जंग बहादुर सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रो. शुकदेव भोई ने कहा कि समाज में सौहार्द मजबूत करने के लिए बुद्धिजीवियों को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। 1986 में हुई थी संस्थान की स्थापना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष और संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उमाकांत यादव ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को सकारात्मकता और अच्छे संस्कारों के विकास के लिए नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और समाज में अच्छे संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 1986 में संस्थान की स्थापना की गई थी। युवाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के पूर्व सहायक निदेशक प्रो. सत्येंद्र कुमार सिंह, पूर्व अपर आबकारी आयुक्त केशव सिंह यादव और उत्तर प्रदेश न्यायिक प्रशासन के ओएसडी नवनीत यादव ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होने और बुद्धिजीवियों से सामाजिक मुद्दों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। समारोह को पूर्व महामंत्री प्रो. रामबली यादव, इंजीनियर छबिनाथ सिंह, डॉ. लालजी यादव, पूर्व उपनिदेशक (माध्यमिक शिक्षा) आरसी यादव, पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर आरएन यादव, इंजीनियर आरके सिंह और पूर्व सूचना अधिकारी जेएन यादव ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत, संगठन मंत्री ने किया संचालन कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संगठन मंत्री जीत लाल यादव ने किया। महामंत्री रामकुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मराज यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *