Headlines

दतिया में पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा:25 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत, पिता ने झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा




दतिया में बसई थाना अंतर्गत बड़ौरा-पिछोर रोड पर कंधारी गांव में शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय बेटे छोटू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटू का एक पैर घुटने से अलग होकर कुछ दूर जा गिरा। उसके सिर और दोनों हाथों में भी गंभीर चोटें आईं थी। वही पिता का झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि हादसा शनिवार शाम करीब 6:30 बजे कंधारी में हनुमान मंदिर के पास हुआ। छोटू विश्वकर्मा अपने पिता सूरज विश्वकर्मा को बाइक पर पीछे बैठाकर नयाखेड़ा से गांव लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप क्रमांक UP94 AT 4505 के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप समेत भागा
हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर मौजूद छोटू के चचेरे भाई सुनील विश्वकर्मा और बंटी लोधी ने बाइक से पिकअप का पीछा किया और उसका नंबर नोट कर लिया। इधर, गंभीर रूप से घायल पिता सूरज विश्वकर्मा का दाहिना पैर घुटने के पास बुरी तरह कुचल गया और सिर में भी चोट लगी। उन्हें 112 वाहन से बसई अस्पताल ले जाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *