Headlines

प्रयागराज से सैफई तक पीडीए की साइकिल कांवड़ यात्रा:औरैया में सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मुलायम प्रतिमा पर जलाभिषेक




प्रयागराज से सैफई जा रही समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का शनिवार को औरैया जिले में जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा प्रयागराज संगम से गंगाजल लेकर सैफई में दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए निकली है। यात्रा के औरैया पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे स्थित जय माता दी होटल पर यात्रा में शामिल युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव (मास्टर) सहित कई युवा प्रयागराज संगम से गंगाजल भरकर श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल सैफई पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरैया की ओर से सभी युवा साथियों का स्वागत है और उनके इस उत्साह से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सपा जिलाध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का युवाओं का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की भी यही इच्छा है और समाजवादी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी मजबूती से काम करेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने युवाओं के संघर्ष और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सक्रियता समाजवादी विचारधारा से जुड़े संगठन को नई ऊर्जा देती है। पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने औरैया में मिले कार्यकर्ताओं के प्यार और स्नेह पर खुशी व्यक्त की और सभी का आभार जताया। इस दौरान महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, एडवोकेट उपेंद्र भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *