Headlines

प्राचार्य मालवीय पर आरोपों को लेकर संगठन का ज्ञापन:सर्व मानव समाज संगठन ने आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग




आगर-मालवा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालखेड़ी के प्राचार्य केसी मालवीय पर लगे आरोपों को लेकर शुक्रवार को सर्व मानव समाज संगठन ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया। संगठन ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यह ज्ञापन एक दिन पहले सवर्ण समाज की ओर से प्राचार्य पर लगाए गए आरोपों के बाद दिया गया। एक दिन पहले लगाए गए थे आरोप संगठन ने ज्ञापन में कहा कि सवर्ण समाज की ओर से लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। संगठन का आरोप है कि मामले को जातिगत और सामाजिक विद्वेष का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उसने पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। 13 सितंबर के कार्यक्रम का दिया हवाला संगठन ने 13 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यक्रम में करीब 400 शिक्षकों और प्राचार्यों की ड्यूटी लगाई गई थी। ज्ञापन के मुताबिक, कुछ शिक्षकों को बिना पहचान पत्र के ड्यूटी पर लगाया गया था और उन्हें आवेदन लेने व पानी पिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। विवाद को अलग तरीके से दिखाने का आरोप संगठन ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान शिक्षकों और प्राचार्य के बीच विवाद हुआ था। बाद में इस विवाद को मीडिया और सोशल मीडिया पर अलग तरीके से पेश किया गया। संगठन ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की। पदोन्नति रोकने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप ज्ञापन में संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य मालवीय की 28 जुलाई को हुई पदोन्नति रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को गलत जानकारी भेजी गई। संगठन ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सर्व मानव समाज संगठन ने डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई को सौंपा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *