Headlines

धर्मशाला में महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला शुरू:झील परिसर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार, शनिवार को होगा डल नहौण




राधा अष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को डल झील परिसर में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव शुरू हो गया। उप मुख्य सचेतक और स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महाआरती के दौरान डल झील परिसर शिव और राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। काफी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग और पर्यटक भी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। डल झील के शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मेले की रौनक बढ़ गई। पहले ये फोटो देखिए… शनिवार को डल झील में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु राधा अष्टमी डल मेले का खास आकर्षण डल नहौण शनिवार को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु डल झील में आस्था की डुबकी लगाने आएंगे। इसके चलते सुबह से ही डल झील परिसर में श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों की भी भीड़ रहने की संभावना है। स्थानीय लोगों के लिए डल नहौण सिर्फ धार्मिक आस्था का अवसर नहीं, बल्कि क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति और पर्यटन से जुड़ा खास आयोजन भी है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच धार्मिक आस्था का यह संगम पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। मेले को लेकर स्थानीय दुकानदारों, कारोबारियों और लोगों में भी काफी उत्साह है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *