Headlines

प्रेमजाल में फंसाकर 15 लाख हड़पने का आरोप:देवरिया में कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज




देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के जमुना गांव में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से नीचे उतार लिया और तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, जमुना गांव निवासी 34 वर्षीय बलराम पटेल ने रविवार सुबह करीब 10 बजे घर में फांसी लगाने का प्रयास किया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से सुरक्षित पहुंचाया गोरखपुर रेफरल के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए मरीज को गोरखपुर भेजा गया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी शेषनाथ और पायलट नसीरुद्दीन ने पूरे रास्ते युवक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए उसे सुरक्षित बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गोरखपुर में जारी है उपचार गोरखपुर पहुंचने पर युवक को चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गंभीर मरीजों के लिए अहम साबित हो रही 108 सेवा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक समय पर पहुंचाने में 108 एंबुलेंस सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा समय पर उपलब्ध हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *