Headlines

सोने के दाम पर दिया पीतल का पेंडल:निवाड़ी के रम्मू ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप; ग्राहक ने थाने में की शिकायत




पृथ्वीपुर में एक ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। एक ग्राहक ने दावा किया है कि उसे सोने की कीमत लेकर पीतल का पेंडल बेच दिया गया। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। मरम्मत कराने पहुंचे तो सामने आई सच्चाई सकेरा भंडारण गांव निवासी कृपाराम केवट ने बताया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पहले पृथ्वीपुर स्थित रम्मू ज्वैलर्स से लगभग 400 मिलीग्राम वजन का ‘ॐ’ लिखा पेंडल खरीदा था। उनके पास खरीदारी की रसीद भी मौजूद है। कुछ दिन पहले पेंडल का कुंदा टूटने पर वे उसे ठीक कराने दूसरे ज्वैलर्स के पास पहुंचे। जांच के दौरान उन्हें बताया गया कि पेंडल सोने का नहीं, बल्कि पीतल का है। इसके बाद अन्य ज्वैलर्स से भी इसकी पुष्टि कराई गई। सोने की कीमत लेकर पीतल देने का आरोप कृपाराम ने पृथ्वीपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनसे सोने की कीमत वसूली गई, जबकि बदले में पीतल का पेंडल दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान खरीदारी की रसीद, पेंडल की गुणवत्ता और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *