Headlines

प्रेम संबंधों में विचोलगिरी करना युवक को पड़ा भारी:अमृतसर में लड़की परिवार ने बुरी तरह पीटा; हालत बिगड़ने से मौत




अमृतसर के अजनाला के गांव सैदपुर खुर्द में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़का और लड़की के बीच चल रहे प्रेम संबंधों में युवक की मध्यस्थता होने के शक में लड़की के परिवार ने हरप्रीत सिंह की बुरी तरह से पिटाई की। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। प्रेम संबंधों में मध्यस्थता के शक में पिटाई मृतक हरप्रीत सिंह के पिता कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले एक लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। इसी मामले को लेकर उनके बेटे हरप्रीत सिंह पर शक किया गया कि वह दोनों के बीच मध्यस्थता कर रहा है। इसी शक के आधार पर लड़की के परिवार के कुछ लोगों ने हरप्रीत को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। कश्मीर सिंह के मुताबिक, मारपीट के दौरान हरप्रीत सिंह की हालत बिगड़ गई थी। पित ने बताय हालत ज्यादा खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हरप्रीत के पिता ने पुलिस से कार्रवाई मांगी मृतक के पिता कश्मीर सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, इस मामले में थाना अजनाला के एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव सैदपुर खुर्द में युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *