Headlines

सलूम्बर के कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:रोल प्ले और मॉक मतदान से छात्रों ने समझाया वोट का महत्व, शपथ भी दिलाई




सलूम्बर नगर परिषद की ओर से नगरीय निकाय चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने नाटक, रोल प्ले, शपथ और मॉक मतदान के जरिए लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया। भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय में ‘एक जागरूक मतदाता की मतदान यात्रा’ विषय पर रोल प्ले का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रेम सिंह रावलेत और उपाचार्य डॉ. महेन्द्रपाल सिंह सारंगदेवोत के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। मीनाक्षी महाविद्यालय में भी रोल प्ले के जरिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक मीना मसार, प्राचार्य डॉ. नीतू सोलंकी, नितेश मेहता और हिमांशु चौबीसा की मौजूदगी में हुए इस नाटक में भावेश सालवी, गणेश गायर्री, प्रताप सिंह राठौड़ और तेज सिंह राठौड़ ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। मतदाता शपथ और मॉक मतदान भी हुआ राजकीय हाडारानी महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों तथा मौजूद लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। यहां राष्ट्रगीत का गायन भी हुआ। सांवरिया महाविद्यालय में मॉक मतदान का आयोजन किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को वास्तविक मतदान प्रक्रिया और नियमों की जानकारी मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *