![]()
फतेहाबाद जिले में 48 वर्षीय जेबीटी टीचर प्रहलाद सिंह की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। अब बाजार का एक सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बेहोश शिक्षक को अपनी कार से अस्पताल ले जा रहे आरोपी हड़बड़ाहट में रास्ते में खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मार देते हैं। इसके बाद वे अस्पताल का रास्ता भूलकर बाजार में काफी देर तक घूमते रहे। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रात करीब 9:46 बजे सन्यास आश्रम रोड के पास उनकी तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। इस दौरान वहां खड़ा एक युवक बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद लोग जमा हो गए। कार चालक वहां से निकल गए और बताया गया है कि वे शिक्षक को सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे गाड़ी लेकर वहां से निकल गए। वापसी में भी वे बाजार से ही गुजरे। इसी दौरान धर्मशाला रोड पर उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। टक्कर मारने वाली कार को ढूंढ रहे लोग भी वहां जमा हो गए। सोमवार रात पार्टी के दौरान हुई थी कहासुनी इससे पहले होटल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा था कि सोमवार रात सिरसा रोड स्थित होटल मेजबान में दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान 6 लोगों में कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। फुटेज में आवाज साफ नहीं है लेकिन किसी आरटीआई का जिक्र सुनाई दे रहा है। विवाद के दौरान धक्का लगने से प्रहलाद सिंह की गर्दन सोफे से टकराई और वे बेहोश होकर फर्श पर गिर गए। चार मिनट तक फर्श पर पड़े रहे प्रहलाद, दोस्त लड़ते रहे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि इसके बाद करीब 4 मिनट तक प्रहलाद फर्श पर पड़े रहे। उनके साथी उन्हें संभालने के बजाय आपस में झगड़ा करते रहे। बाद में जब आरोपियों को खतरा महसूस हुआ तो वे प्रहलाद को उठाकर सफेद रंग की कार में ले गए। आरोपी बेहोश प्रहलाद को तुरंत अस्पताल ले जाने लगे लेकिन वे रास्ता भटक गए। अस्पताल पहुंचने की बजाय आरोपी उन्हें कार में बैठाकर बाजार की गलियों में घुमाते रहे।
Source link
फतेहाबाद जेबीटी टीचर मौत केस का नया फुटेज आया सामने:अस्पताल का रास्ता भूले आरोपी, बाजार में घूमते रहे, खड़ी कार को मारी टक्कर
