Headlines

फतेहाबाद में कचरे को लेकर दुकानदारों में चले लात-घूंसे:हवा में कूड़ा उड़ने पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल; महिलाएं छुड़वाती नजर आई




फतेहाबाद शहर की 4 मरला कॉलोनी के बाजार में दो दुकानदारों के बीच कचरे को लेकर झगड़ा हो गया। बहस से शुरू हुआ विवाद जल्द ही मारपीट और लात-घूंसे तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाजार में स्थित दुल्हन श्रृंगार पैलेस और पंजाबी श्रृंगार पैलेस के मालिकों के बीच यह विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि हवा चलने से एक दुकान का कचरा उड़कर दूसरी दुकान के सामने चला गया था। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामे के दौरान जुटी लोगों की भीड़ देखते ही देखते दोनों ओर से तेज बहस शुरू हो गई और बात बढ़ गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों दुकानदार सड़क पर ही मारपीट करने लगे। बाजार में अचानक हुए इस हंगामे से वहां भीड़ जमा हो गई। दोनों के बीच लात-घूंसे चलते देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बीच-बचाव किया। दुकानदारों ने दोनों पक्षों को समझाया उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का यह वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *