Headlines

फतेहाबाद में हड़ताली कर्मियों को हिरासत में लिया:डंपिंग पॉइंट की सफाई रोकने पहुंचे थे, 34 दिन से जारी है हड़ताल




फतेहाबाद में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की 34 दिन से हड़ताल जारी है। मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब प्रशासन पुलिस की मौजूदगी में हाईवे पर लगे कूड़े के ढेर साफ कराने पहुंचा। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक टीम का घेराव किया और नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और मौके से हटा दिया। सफाई का विरोध करने पहुंचे थे कर्मचारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर नगर परिषद प्रशासन की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोहज, सिटी एसएचओ संजय मोरवाल, नगर परिषद के अधिकारियों और ठेकेदार की टीम के साथ हुडा सेक्टर के पास हाईवे पर बने डंपिंग पॉइंट पर सफाई शुरू कराने पहुंची थी। जैसे ही हड़ताली सफाई कर्मचारियों को इसकी खबर मिली, बड़ी संख्या में कर्मचारी विरोध करने मौके पर जमा हो गए। 40 हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सफाई का विरोध करते हुए प्रशासनिक टीम का घेराव किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया और पुलिस गाड़ियों में भरकर पुलिस लाइन भेज दिया। कर्मचारियों को मौके से हटाए जाने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने हाईवे के आसपास लगे कूड़े के ढेर साफ करने का काम शुरू किया। बाद में दूसरे बड़े डंपिंग पॉइंट भी साफ करवाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *