![]()
फरीदकोट के थाना जैतो के अंतर्गत आते इलाके में तीन दोस्तों द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर सुरेश कुमार नामक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बहन की अश्लील फोटो के शक में की थी मारपीट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष कुमार को शक था कि सुरेश कुमार की उसकी बहन से बातचीत होती है और उसके मोबाइल में उसकी बहन की कुछ अश्लील तस्वीरें मौजूद हैं। इसी रंजिश के चलते रविवार को मनीष ने अपने दो दोस्तों—लक्की और विशाल के साथ मिलकर सुरेश कुमार की जमकर पिटाई कर दी थी। छत पर जाकर खुद को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम मारपीट की घटना के बाद सुरेश मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। परिजनों के अनुसार, घटना की रात वह घर की छत पर गया और उसने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही थाना जैतो पुलिस ने मृतक के भाई नरेश कुमार की शिकायत के आधार पर मनीष कुमार, लक्की और विशाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मनीष कुमार और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है और फरार आरोपी लक्की की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तीसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद अदालत में चार्जशीट पेश की जाएगी।
Source link
फरीदकोट में गोली मारकर सुसाइड केस में 2 गिरफ्तार:दोस्तों ने बहन की अश्लील फोटो होने के शक में पीटा था, आहत होकर दी जान
