![]()
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा मार्केट में वीरवार शाम को युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर थप्पड़, मुक्के और डंडे चले। मारपीट में दो लोगों को चोट लगने की जानकारी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस के पास अभी तक मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। स्थानीय दुकानदार रामनिवास ने बताया कि शाम के समय कुछ युवक बाइकों पर सवार होकर दुकान के सामने आकर रुके थे। इसके बाद युवकों की दुकान पर काम करने वाले एक वर्कर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और युवकों ने कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट करते हुए युवक दुकान के अंदर घुसे रामनिवास के मुताबिक, मारपीट के दौरान युवक दुकान के अंदर तक घुस गए। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को बचाने के लिए दुकानदार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह युवकों को रोक नहीं सके। इस दौरान उसे भी चोट लग गई। मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। डायल 112 को दी सूचना, पुलिस ने जुटाई जानकारी घटना के बाद मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने तक मारपीट करने वाले युवक मौके से चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सराय ख्वाजा मार्केट में मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फरीदाबाद में युवकों के 2 गुट भिड़े, CCTV:दुकान के अंदर घुसकर मारपीट, डंडे चले, 2 घायल; बाइकों पर आए थे
