![]()
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहुपुरा में गली के कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि गली में घूमने वाले कुत्ते आए दिन छोटे बच्चों और पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं। कई बच्चे इन कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कुत्तों के झुंड ने एक भैंस के नवजात बच्चे को भी नोचकर मार डाला। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घर के बाहर खाना देने से कुत्ते जमा होने का आरोप शाहुपुरा निवासी रोहताश और रितिका रावत ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली पूजा भारद्वाज एनजीओ से जुड़ी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूजा ने गली के कुछ कुत्तों को पाल रखा है और उन्हें घर के बाहर ही खाना खिलाती हैं। उनका कहना है कि खाना मिलने के कारण ये कुत्ते ज्यादातर समय घर के बाहर और गली में ही बैठे रहते हैं। जब छोटे बच्चे या अन्य लोग वहां से गुजरते हैं तो कुत्ते उनके पीछे दौड़कर हमला कर देते हैं। बच्चों को काटने के कई मामले, पशु भी बना शिकार ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार बच्चे कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। इससे अभिभावक भी अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। आरोप है कि इन कुत्तों को रेबीज से बचाव के टीके भी नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के हमलावर होने के कारण बच्चों के साथ-साथ पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुत्तों को लेकर विरोध करने पर धमकी देने का आरोप रोहताश और रितिका का आरोप है कि जब उन्होंने कुत्तों को लेकर पूजा भारद्वाज से बात की तो उन्हें कथित तौर पर उल्टा धमकी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के डर के कारण लोगों का गली से निकलना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि कई परिवार बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी बच रहे हैं। पुलिस को शिकायत, जांच में जुटी पुलिस मामले की शिकायत बल्लभगढ़ थाना सदर पुलिस को दी गई है। जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
Source link
फरीदाबाद शाहुपुरा में कुत्तों का आतंक बच्चों पर हमले किया:CCTV में कैद हुई वारदात, पड़ोसी पर लगा आरोप, पुलिस को दी गई शिकायत
