Headlines

फर्जी दस्तावेज से 1.40 करोड़ में प्लॉट बेचने की कोशिश:रजिस्ट्री मालिकों के फर्जी हस्ताक्षर कर सौदा कराने पहुंचे तीन लोगो पर केस दर्ज




फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में 1315 वर्ग गज के प्लॉट को फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1.40 करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। प्लॉट मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में होडल निवासी रविकांत शर्मा ने बताया कि उसने मौजा बुढ़ैना, फरीदाबाद में 1315 वर्ग गज का प्लॉट नवंबर 2025 को रजिस्ट्री के जरिए खरीदा था। यह जमीन उसकी पत्नी रजनी शर्मा और ममता तेली के नाम पर है। नकली पेपर तैयार कराए रविकांत के मुताबिक, उसने प्लॉट बेचने के लिए अपने कुछ जानकारों को बताया हुआ था। 8 अगस्त को उसके परिचित सोनू भाटी का फोन आया। सोनू ने बताया कि प्रदीप कुमार नाम का व्यक्ति कुछ लोगों के साथ उक्त प्लॉट बेचने के लिए आया है और उसके पास प्लॉट का इकरारनामा भी है। 1.40 करोड़ रूपये में हुआ सौदा रविकांत मौके पर पहुंचा तो वहां प्रदीप कुमार के साथ साहिल और आशीष पंडित मौजूद थे। आरोप है कि प्रदीप ने बताया कि उसने अगस्त 2026 को रजनी शर्मा और ममता तेली से प्लॉट खरीदने का इकरारनामा किया है। इसके बदले एक करोड़ रुपये नकद और 40 लाख रुपये के चेक देने की बात भी कही गई। पत्नी के नकली साइन किए रविकांत ने जब इकरारनामा देखा तो उस पर उसकी पत्नी रजनी शर्मा और ममता तेली के हस्ताक्षर थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों के हस्ताक्षर फर्जी थे। उसका कहना है कि न तो उसकी पत्नी और न ही ममता तेली ने प्लॉट बेचने के लिए कोई इकरारनामा किया और न ही उन्हें कोई रकम या चेक मिला। पुलिस को मौके पर बुलाया सूचना मिलने पर खेड़ीपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंचार्ज देवेन्द्र के अनुसार, शिकायतकर्ता ने फर्जी इकरारनामे की कॉपी, अपनी जमीन की रजिस्ट्री और लिखित शिकायत पुलिस को दी।दस्तावेजों की जांच और शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रदीप कुमार, साहिल और आशीष पंडित के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करने और साजिश समेत BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *