![]()
फलोदी नगर परिषद के लिए सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। इस दौरान ईवीएम खुलेंगी और 31,215 मतदाताओं का फैसला सामने आएगा। हालांकि, इस बार चुनाव परिणाम का नजारा कुछ अलग होगा। भाजपा और कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी मतगणना केंद्र पर मौजूद नहीं रहेंगे। दोनों दलों ने की बाड़ाबंदी मतदान खत्म होते ही दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी है। वे शहर से दूर किसी अज्ञात जगह पर हैं। ऐसे में उन्हें जीत-हार का फैसला मतगणना केंद्र से नहीं, बल्कि फोन और समर्थकों से मिलने वाली खबरों से पता चलेगा। 8 बजे से शुरू होगी मतगणना सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही उन वार्डों में सबसे ज्यादा उत्सुकता रहेगी, जहां मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। प्रत्याशी भले ही बाड़ाबंदी में हों, लेकिन उनके समर्थक हर राउंड के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। पहले राउंड के रुझान आते ही फोन पर कौन आगे, कौन पीछे, किस वार्ड में समीकरण बदला और किस बागी ने बड़े दल के उम्मीदवार के वोट काटे, जैसे सवाल पूछे जाएंगे। इस चुनाव में असली मुकाबला उन वार्डों में दिख सकता है, जहां भाजपा-कांग्रेस के सामने बागी और निर्दलीय प्रत्याशी मजबूती से मैदान में थे। कुछ वार्डों में मुकाबला बहुत करीबी होने की संभावना है। ऐसे में कुछ दर्जन वोट भी जीत-हार का फैसला बदल सकते हैं। पार्टियां भले ही अपनी जीत का दावा कर रही हों, लेकिन अंतिम फैसला ईवीएम से ही निकलेगा। मतगणना के लिए कुल 8 टेबल लगाई गई हैं। 40 वार्डों की मतगणना 6 राउंड में पूरी होगी। पहले राउंड में वार्ड 1 से 6 तक की गिनती होगी। इसी क्रम में सभी वार्डों के नतीजे सामने आएंगे।
Source link
फलोदी में मतगणना स्थल पर नहीं दिखेंगे कई प्रत्याशी:दोनों मुख्य पार्टियों ने की बाड़ंबंदी, फोन पर मिलेंगे नतीजे
