Headlines

नूरपुर में 24 घंटे में 18.78 ग्राम चिट्टा बरामद:3 आरोपी गिरफ्तार; नशे की सप्लाई में इस्तेमाल 2 बाइक जब्त




नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में दो अलग-अलग मामलों में 18.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे की सप्लाई में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। पहली कार्रवाई 12 सितंबर को डमटाल क्षेत्र में की गई। सीआईए नूरपुर की टीम को सूचना मिलने पर भदरोया में रेलवे अंडरब्रिज के पास छापा मारा गया। यहां टीवीएस रेडर बाइक की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से 10.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने भदरोया निवासी मुनीष कुमार उर्फ मन्नू (26) को गिरफ्तार किया। डमटाल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत केस दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई 13 सितंबर की मध्यरात्रि जसूर में हुई। पुलिस ने पुराने बस स्टैंड स्थित रैन शेल्टर के पास रॉयल एनफील्ड बाइक को रोककर तलाशी ली। सीट के नीचे से 8.16 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने राहुल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खेप बाहरी क्षेत्र से लाने की बात सामने आई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज हुआ। इससे पहले पुलिस ने सरकारी बस चालक को 3.70 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *