Headlines

फाजिल्का में कैंटर ने दादी-पोती को कुचला:सड़क पर गिरते ही ऊपर से गुजरा टायर, लड़की के सिर के चीथड़े उड़े




फाजिल्का में कैंटर ड्राइवर ने सामने से आ रही स्कूटी सवार दादी और पोती को कुचल दिया। इस दौरान सड़क पर गिरते ही कैंटर का टायर पोती के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे सिर सड़क से चिपक गया। इससे पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक पोती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जबकि दादी का अभी इलाज चल रहा है। हादसा आरनीवाला डबवाला रोड शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ, जब दोनों बाजार से घर जा रही थीं। मृतक की पहचान सुखमन कौर (18) के नाम से हुई, जो गांव बुर्ज हनुमानगढ़ की रहने वाली थी। हादसे के बाद की PHOTOS… टक्कर लगते ही सड़क पर गिरी दादी-पोती गांव बुर्ज हनुमानगढ़ के पूर्व सरपंच गुरवीर सिंह ने बताया कि सुखमन कौर अपनी दादी के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर आरनीवाला से गांव जा रही थी। इसी दौरान डबवाला-आरनीवाला रोड पर सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखमन कैंटर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी दादी सड़क किनारे जा गिरी। पेड़ की टहनी से बचाने के चक्कर में हुआ हादसा मौके पर मौजूद सुरिंदर कुमार के मुताबिक, कैंटर में किराने का सामान ओवरलोड था। ड्राइवर सड़क किनारे पेड़ की टहनी से कैंटर को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दादी-पोती की स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा हादसे के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुखमन कौर के पिता का दो साल पहले निधन हो चुका था। हादसे के बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। ********** ये खबर भी पढ़ें: अमृतसर में 5 साल की बच्ची को गिरा-गिराकर पीटा: महिला ने 3 सेकेंड में 6 थप्पड़ जड़े, फिर घसीटते ले गई; बचाने पहुंची मां को धमकाया
अमृतसर में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली करीब 5 साल की बच्ची को बीच सड़क गिरा-गिराकर पीटा। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला बच्ची को पकड़कर कुछ ही सेकेंड में कई थप्पड़ जड़ देती है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *