Headlines

लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:12 साल के बच्चे सहित 4 लोग घायल; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस




लुधियाना शहर में शुक्रवार को दाना मंडी पुल पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। घायल ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह सवारियों को लेकर जस्सियां से ताजपुर रोड की तरफ जा रहा था। जब वे दाना मंडी पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया और उसमें बैठे लोग सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां से गुजर रहे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ताजपुर रोड के एक ही मोहल्ले के हैं सभी घायल हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने बिना देरी किए सभी घायलों को संभाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। घायलों की पहचान अर्जुन, देव (12 वर्ष), शिवा और राकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन और 12 साल के देव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि राकेश और शिवा को मामूली चोटें लगी हैं और वे खतरे से बाहर हैं। ये सभी लोग ताजपुर रोड इलाके के ही एक मोहल्ले के रहने वाले हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द काबू किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *