![]()
फाजिल्का में दो नाबालिग लड़कियां पिछले दस दिनों से लापाता हैं। परिवार ने सिटी थाने पहुंचकर पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़कियों की तलाश के लिए टेक्निकल विंग की मदद ली जा रही है। विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। एसएचओ परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियों को जल्द तलाश करने के प्रयास जारी हैं। 3 अगस्त से बेटियां लापता, अभी तक सुराग नहीं परिवार के मुताबिक, लापता लड़कियों की उम्र 13 और 14 वर्ष है। दोनों 3 अगस्त से मिसिंग है। उनकी मां सीमा रानी ने बताया कि बेटियों की तलाश में परिवार कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप में FIR वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले में दो लड़कों के खिलाफ लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। टेक्निकल विंग की मदद ली जा रही है SHO परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। लड़कियों की तलाश के लिए टेक्निकल विंग की मदद ली जा रही है। विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। दोनों लड़कियों का जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
Source link
फाजिल्का में दो नाबालिग लड़कियां 10 दिनों से लापता:पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप, थाने पहुंचा परिवार; SHO बोले- तलाश जारी
