Headlines

फिरोजपुर में तेज रफ्तार बाइक से 3 महिलाएं घायल:सड़क किनारे पैदल चल रहीं थीं, पीछे से मारी टक्कर, शराब के नशे में होने का आरोप




फिरोजपुर जिले के गांव मोहन के उताड़ के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन युवक आ रहे थे । जिन्होंने तेज रफ्तार से आगे पैदल जा रही तीन महिलाओं में टक्कर मार दी । हादसा इतना भयानक था कि तीनों महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गई है। तीनों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक चालक शराब के नशे में थे । फिलहाल सूचना पुलिस को दी जा रही है। एक बाइक पर ही सवार थे तीन युवक मौके पर मौजूद व्यक्ति संदीप कुमार ने बताया कि गोलूकी की तरफ से बाइक सवार तीन युवक गुरुहरसहाय की ओर जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाए कि बाइक सवार युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने गांव मोहन के उताड़बके नजदीक आगे सड़क किनारे पैदल का रही तीन महिलाओं में बाइक से टक्कर मार दी। तीनों महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से एक की रीढ़ की हड्डी पर और दूसरी महिला के सिर पर चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल लेजाया गया है। एक साथी ने बाइक तेज चलाने को कहा उधर बाइक सवार युवकों के एक साथी ने बताया कि उसने शराब नहीं पी । लेकिन बाइक चला रहे साथी ने कहा कि सपीड पर चलाएंगे तो जल्दी पहुंचेंगे और मजा भी आएगा। हालांकि बाइक सवार तीनों युवक भी घायल हो गए । बाइक चालक ने बताया कि उन्होंने थोड़ी शराब पी रखी थी। जबकि उसने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन ब्रेक न लगने से हादसा हो गया । फिलहाल हादसे की सूचना पुलिस को दी जा रही है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *