Headlines

फुटकर बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या:इंदौर के भागीरथपुरा में शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद; आरोपी साथी की तलाश जारी




इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में सोमवार रात एक फुटकर बर्तन व्यापारी की उसके साथी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों यहां किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। एसीपी रूबीना मिजवानी के मुताबिक, घटना बाबा यादव की गली की है। यहां 50 वर्षीय राजेश पुत्र लखन सिंह नायक को उसके साथी हरिओम पुत्र नाथू बंजारा ने चाकू मार दिया। गंभीर हालत में राजेश को उसका भाई उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब पीने के बाद कहासुनी के दौरान विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी हरिओम की तलाश कर रही है। राजेश पेशे से फुटकर बर्तन बेचने का काम करता था। वह मूल रूप से कासगंज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। परिजन के मुताबिक, उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। वह करीब एक साल पहले इंदौर आया था और यहां किराए के मकान में रह रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *