Headlines

बघेल-वड़िंग के सामने मंच पर कांग्रेस नेता भिड़े:मलेरकोटला में पूर्व मंत्री के समर्थकों ने पूर्व MLA को आने से रोका, पुलिस ने डंडे दिखाए




पंजाब में कांग्रेस के ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के आखिरी दिन शनिवार को मलेरकोटला में स्टेज पर चढ़ने के लिए कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। पूर्व MLA जसवीर सिंह जस्सी उर्फ जस्सी खंगूड़ा जब स्टेज पर चढ़ने लगे तो पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पक्ष के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें स्टेज पर चढ़ने से रोक दिया। जस्सी खंगूड़ा और रजिया सुल्ताना के समर्थकों में पहले धक्का-मुक्की हुई। उसके बाद रजिया सुल्ताना के समर्थकों ने हाथापाई शुरू कर दी। करीब 5 मिनट तक बैठक स्थल पर दोनों पक्षों में हाथापाई होती रही। पुलिस को दोनों पक्षों को अलग करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं को डंडे दिखाकर रोका गया। उसके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग मंच से नीचे उतरे और उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाया। समर्थक दोबारा न भिड़ें इसके लिए बीच में पुलिस खड़ी कर दी गई और राजा वडिंग समर्थकों के साथ जमीन पर बैठ गए। राजा वड़िंग ने अपना संबोधन भी जमीन पर खड़े होकर ही किया। इस मौके पर पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे। उनके 10 दिन के पंजाब दौरे का आज अंतिम दिन है। शाम को खन्ना में उनका अंतिम प्रोग्राम है। चन्नी गुट के समर्थकों ने खन्ना में भी बड़े स्तर पर होर्डिंग्स लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि बैठक में शामिल हों। जस्सी व रजिया ग्रुप में पुरानी अनबन जस्सी खंगूड़ा और रजिया सुल्ताना में पहले से अनबन चल रही है। कुछ दिन पहले मलेरकोटला हाउस फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें जस्सी खंगूड़ा को रजिया सुल्ताना के साथ दिखाया गया। उसके बाद जस्सी खंगूड़ा ने पोस्ट डालकर बताया कि यह फोटो फेक है। उसके साथ उन्होंने असली फोटो पोस्ट की है। मलेरकोटला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमीनी स्तर पर अलग-अलग गुट सक्रिय हैं। दूसरे चरण में दोआबा के जिलों में बैठकें पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के पहले चरण में मालवा के जिलों में बैठकें की गई हैं। खन्ना में कार्यक्रम के साथ मालवा के सभी जिलों में बैठकों का पहला चरण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दोआबा के जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। नवांशहर में एक कार्यक्रम हो चुका है और जल्द ही दोआबा के अन्य जिलों में भी बैठकें शुरू की जाएंगी। विधानसभा स्तर पर करेंगे बैठक भूपेश बघेल ने बताया कि फिलहाल ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के तहत जिला स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। दोआबा और माझा में बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार नई रणनीति के साथ पंजाब में चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी। बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी खन्ना में ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल और राजा वड़िंग चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद राजा वड़िंग और भूपेश बघेल रात को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पिछले 9 दिनों में हुई बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दोनों नेता यह रिपोर्ट अगले दिन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के समक्ष पेश करेंगे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस प्रभारी बोले- 50% टिकट युवाओं को मिलेंगे:जिला प्रधानों की अहम भूमिका होगी; वड़िंग ने कहा- मेहनत मेरी, मजे दूसरों के पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने बलाचौर में संगठन और टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में 50 साल से कम उम्र के नेताओं को 50% टिकट दिए जाएंगे। टिकट वितरण में जिला प्रधानों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘छत्रप’ नेता टिकट नहीं बांटेंगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *