![]()
पश्चिम चंपारण में बढ़ते अपराध, बच्चियों की हत्या, नाबालिगों से दुष्कर्म और पुलिस हिरासत में दिलशाद अंसारी की मौत को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर उठाए सवाल प्रेस वार्ता में ओम प्रकाश क्रांति ने मझौलिया में युवक की कथित पुलिस पिटाई, तीन वर्षीय बच्ची की हत्या, साठी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और बेतिया के जीएमसीएच में बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। दिलशाद अंसारी की मौत की जांच की मांग भाकपा जिला सचिव ने दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में हुई मौत की परिस्थितियों की पूरी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मामले में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। एसपी और डीआईजी से कार्रवाई की मांग ओम प्रकाश क्रांति ने पुलिस अधीक्षक और डीआईजी से जिले में अपराध पर नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस की कथित मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल भरोसा दिलाने से स्थिति नहीं सुधरेगी, इसके लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है। कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेगी भाकपा भाकपा ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित घटनाओं में उचित कार्रवाई नहीं हुई और कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा, तो पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी। पार्टी ने पुलिस प्रशासन से मामलों को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है।
Source link
बच्ची की हत्या-नाबालिगों से दुष्कर्म पर भाकपा का हमला:बेतिया-निष्पक्ष जांच-दोषियों पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
