Headlines

'बच्चों के लिए लड़ूंगी, चैन से नहीं बैठूंगी':हरियाणा की यूनिवर्सिटी में पति की मौत पर CJP से मांगी मदद; पत्नी बोली- हत्या हुई




सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में 21 मई को हुई निशांत गौतम (30) की मौत के मामले में परिवार ने सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस उन्हें केस की स्टेटस रिपोर्ट नहीं दे रही है। इसके लिए परिवार ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में आज, सोमवार को सुनवाई होगी। निशांत की पत्नी अर्चना गौतम ने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके को भी टैग किया है। अर्चना का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने दावा किया कि निशांत के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। वह एक बच्चे की मां हैं और दूसरा बच्चा उनके गर्भ में है। न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। निशांत दिल्ली के रहने वाले थे। वह हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में क्रिकेट कोचिंग के पीजी डिप्लोमा के छात्र थे। निशांत का ननिहाल खेल मंत्री गौरव गौतम के गांव चिरावटा (पलवल जिला) में है। सबसे पहले पढ़िए परिवार ने क्या कहा… अब जानिए निशांत की पत्नी ने क्या कहा…. मौत से पहले परिवार को भेजा था वीडियो विशाल ने बताया कि 21 मई को हुए हादसे से करीब 16 घंटे पहले, रात करीब साढ़े 3 बजे निशांत ने एक वीडियो बनाकर परिवार को भेजा था। वीडियो में निशांत बेड पर लेटे हुए ‘नैना तेरे कजरारे, नैनों पर हम दिल हारे’ गाना गा रहा था। विशाल के मुताबिक, वीडियो में निशांत काफी खुश नजर आ रहा है। ACP बोले- बिना पुख्ता सबूत किसी पर कार्रवाई नहीं कर सकते ACP मलकीत सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है और परिवार के संपर्क में भी है। सभी रिपोर्ट समय-समय पर ली गई हैं, जबकि डीएनए रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। विसरा रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। डॉक्टरों से भी जरूरी जानकारी लेकर कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना पुख्ता सबूत के किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जांच में हर पहलू को शामिल करते हुए साक्ष्यों के आधार पर मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि जांच समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो। कई वैज्ञानिक जांचों के परिणाम आने में समय लगता है, इसलिए पुलिस फिलहाल लंबित रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *