Headlines

मैहर के 100 साल पुराने खेर माई मंदिर में तोड़फोड़:बजरंग दल ने किया प्रदर्शन; अज्ञात आरोपियों पर केस, पुलिस जांच में जुटी




मैहर की पुरानी बस्ती मानपुर में उत्तर दरवाजा के पास स्थित करीब 100 साल पुराने खेर माई मंदिर परिसर और मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर विरोध जताया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की शुक्रवार दोपहर बजरंग दल के जिला संयोजक शिव चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने में जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। टीआई अभिषेक सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस पुलिस ने मामले में दीपक मलिक पिता धनीराम मलिक की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस फिलहाल मंदिर परिसर और मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *